संसदात्मक एवं अध्यक्षात्मक रूप में सरकारों के वर्गीकरण का आधार क्या है? Sansadaatmak Tatha Adhyakshatamak Roop Mein Sarkaron Ke Vargikaran Ka Aadhar Kya Hai?
58 views
4 Votes
4 Votes

संसदात्मक एवं अध्यक्षात्मक रूप में सरकारों के वर्गीकरण का आधार क्या है? Sansadaatmak Tatha Adhyakshatamak Roop Mein Sarkaron Ke Vargikaran Ka Aadhar Kya Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

संसदात्मक तथा अध्यक्षात्मक रूप में सरकारों के वर्गीकरण का आधार विधायिका-कार्यपालिका का संबंध (Relation of Legislature-Executive) है।

  • संसदात्मक प्रणाली का जनक ब्रिटेन है।
  • संसदात्मक प्रणाली में कार्यपालिका संसद के प्रति जिम्मेवार होती है।
  • संसदात्मक प्रणाली में संसद की सर्वोच्चता होती है।
  • लोकसभा जनता के प्रति जिम्मेवार होती है।
  • कार्यपालिका के सदस्य के लिए संसद का सदस्य होना अनिवार्य होती है। (यदि नहीं है तो मंत्री को छह माह के अंदर सदस्यता प्राप्त करना अनिवार्य होता है, अथवा वह स्वतः पद से मुक्त हो जाता है)।
  • अध्यक्षात्मक प्रणाली में राष्ट्र का प्रमुख (राष्ट्रपति) प्रत्यक्ष रूप से चुना जाता है और वास्तविक शासक होता है, जबकि संसादात्मक प्रणाली में राष्ट्र का प्रमुख नाम मात्र का होता है, वास्तविक शक्ति का प्रयोग मंत्रिमण्डल करता है।
  • अध्यक्षात्मक प्रणाली में मंत्री सदन के प्रति जिम्मेवार नहीं होता है। अध्यक्षात्मक प्रणाली में मंत्री का सदन का सदस्य होना अनिवार्य नहीं है।
  • अमेरिका अध्यक्षात्मक प्रणाली का श्रेष्ठ उदाहरण है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES