सुरक्षा नगर (Defence town) : किसी देश की सुरक्षा के लिए बसाये गये नगर को सुरक्षा नगर कहते हैं।
इनमें फौजी छावनी, नौसेना केन्द्र, सैनिक अड्डे या युद्धपोतों के लिए विशिष्ट बंदरगाह या गोदी इत्यादि सम्मिलित हैं।
अम्बाला छावनी नगर है और कोच्चि नौसेना केन्द्र है।