प्रत्यक्ष प्रजातंत्र (Direct democracy): लोकतंत्र में शासन प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप में होता है। जब लोग प्रत्यक्ष रूप से शासन के कार्यों में सार्वजनिक मामलों एवं नीति निर्माण में भागीदारी निभाते हैं और अपनी सहमति या असहमति देते हैं तो यह प्रत्यक्ष प्रजातंत्र कहलाता है।
प्राचीन भारत के लिच्छवी गणराज्य, चीन, रोम, यूनान में प्रत्यक्ष प्रजातंत्र प्रचलित थे।
प्रत्यक्ष प्रजातंत्र कम जनसंख्या वाले एवं छोटे आकार वाले राज्यों में ही संभव है। वर्तमान में स्विट्जरलैंड के कुछ कैंटनों में प्रत्यक्ष प्रजातंत्र देखने को मिलता है।
अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र (Indirect democracy): अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र वह प्रजातंत्र है जिसमें जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन का संचालन करती है।