आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर (Service sector) बहुत सार्थक है और इसमें निरंतर वृद्धि हो रही है।
सेवाओं के बढ़ते हुए महत्त्व ने इसे उत्पादक अर्थव्यवस्था में एक विशिष्ट स्थान दिला दिया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में 75% और यू० के० में 80% कर्मी सेवा क्षेत्र में हैं, जबकि 1950 में यू० के० में केवल 51% और संयुक्त राज्य में लगभग 40% कर्मी इस सेक्टर में कार्यरत थे।
अल्प विकसित देशों में 10% से भी कम लोग इस सेक्टर में हैं। वास्तव में, विकासशील देशों में भी सेवा क्षेत्र का विस्तार द्वितीयक क्षेत्र की तुलना में तेजी से हो रहा है।
लेकिन असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मी की अधिकता के कारण इसका लेखा-जोखा करना कठिन कार्य है। संसार भर में सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की वृद्धि के अनेक कारण हैं।