पर्यावरण के मुख्यतः चार घटक हैं
1. भौतिक घटक (Abiotic Components) इनमें पर्यावरण के भौतिक एवं रासायनिक तत्त्वों सम्मिलित किया जाता है। जैसे-जल, वायु, खनिज, मिट्टी, अग्नि, चट्टान तथा भौगोलिक स्थिति आदि 2. जैविक तत्व (Biotic Components) - इसमें सूक्ष्म तथा बड़े-बड़े सभी तरह के जीवित तत्त्व आते हैं, जैसे-काई, वायरस, पेड़-पौधे, सूक्ष्म जीव, पशु व मनुष्य आदि।
3. सौर ऊर्जा (Solar Energy) - सौर ऊर्जा का योगदान पर्यावरण में बहुत ज्यादा है। सौर ऊर्जा से वनस्पति में क्लोरोफिल के रूप में भोजन बनता है व वनस्पति ही जीवों के भोजन का स्रोत बनती है।
4. सांस्कृतिक घटक (Cultural Components) - इनमें सांस्कृतिक गतिविधियाँ, आर्थिक गतिविधियाँ, राजनीतिक गतिविधियाँ आती हैं, जो पर्यावरण को प्रभावित करती हैं।