भारत के राष्ट्रीय वन-नीति— राष्ट्रीय वन-नीति के अनुसार, देश की 33.3% भूमि वनों से आच्छादित रहनी चाहिए।
विस्तृत नीति यह है कि हिमालय और पठारी भाग में 60 प्रतिशत भूमि वन के अंतर्गत सम्मिलित की जाए। ब्राजील, कनाडा, अमेरिका आदि कई देशों में वन के अंतर्गत भूमि का अनुपात भारत से अधिक है।
इस नीति के प्रमुख उद्देश्य हैं—
(i) पर्यावरण को संतुलित बनाना (ii)प्रकृतिप्रदत्त वन संपत्ति की सुरक्षा (iii) भूमि क्षरण को रोकना (iv)मरुस्थलीय विस्तार को रोकना (v) बाढ़ नियंत्रण (vi) चारा जलावन और काष्ठ की आपूर्ति