प्रोटोजोआ के बारे में बताएं। Protozoa Ke Bare Mein Batayen.
23 views
7 Votes
7 Votes
प्रोटोजोआ के बारे में बताएं। Or, Protozoa Ke Bare Mein Batayen.

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

प्रोटोजोआ : यह एककोशिकीय जंतु है, जिनका संपूर्ण शरीर एककोशिका का बना होता है।

एक यूकैरियोटिक कोशिका में स्थित सारी रचनाएँ, जैसे प्रोटोप्लाज्म, केंद्रक,माइटोकॉण्ड्रिया इत्यादि इसमें मौजूद होती हैं। यूकैरियोटिक कोशिका की तरह इसके शरीर में पाई जानेवाली सारी रचनाएँ झिल्ली या मेंब्रेन से घिरी होती हैं। 

रचना के दृष्टिकोण से अत्यधिक सरल होने के बावजूद ये बहुकोशिकीय जंतुओं के शरीर में होनेवाले सारी जैव प्रक्रियाओं का संपादन करते हैं।

प्रोटोजोआ मृदुजल, समुद्री जल तथा अत्यधिक गीले मिट्टी में पाए जाते हैं। कुछ प्रोटोजोआ अन्य जंतुओं के शरीर के भीतर परजीवी के रूप में मौजूद रहते हैं।

जैसे एंटअमीबा, मलेरिया परजीवी आदि। अधिकांश प्रोटोजोआ परपोषी होते हैं, अर्थात अपना भोजन स्वयं न बनाकर अन्य जीवों पर भोजन के लिए निर्भर रहते हैं।

कुछ प्रोटोजोआ, जैसे यूग्लीना (Euglena) में हरे पौधे की तरह क्लोरोफिल पाए जाते हैं। ये हरे पौधे की तरह प्रकाशसंश्लेषण के द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।

अर्थात ये स्वपोषी होते हैं। परंतु, पादप कोशिका की तरह इसमें कोशिका-भित्ति (Cell Wall) नहीं होती है। 

इसका एककोशिकीय शरीर जंतु कोशिका की तरह कोशिका-झिल्ली (Plasma Membrane) से घिरा होता है।

यूग्लीना के इसी गुण के कारण इसे पौधे और जंतुओं के बीच की कड़ी, अर्थात योजक कड़ी (Connecting Link) माना जाता है। 

Edited by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES