संयमता आंदोलन क्या है? Sanyamta Aandolan Kya Hai?
182 views
4 Votes
4 Votes
संयमता आंदोलन क्या है? Sanyamta Aandolan Kya Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

संयमता आंदोलन (Temperance Movement) : 19वीं शताब्दी में लंदन में गरीबों के आवास से - जुड़ी एक अन्य समस्या भी थी। गरीबों के घर इतने छोटे थे कि उनमें रहना ही कठिन था। इसलिए, गरीब अपना बहुत समय सड़कों पर व्यतीत करते थे। वे सड़कों पर शराब भी पीते थे। इससे लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उच्च संपन्न वर्ग इस समस्या का निदान ढूँढ़ना चाहता था। इसके लिए संयमता आंदोलन (Temperance Movement) आरंभ किया गया। 

इस आंदोलन को मध्यम वर्ग ने चलाया। यह सामाजिक आंदोलन था। इंगलैंड के अतिरिक्त अमेरिका में भी यह आंदोलन 19वीं शताब्दी में चलाया गया। इसका उद्देश्य शराबखोरी पर नियंत्रण लगाना था। शराबखोरी को परिवार और समाज की बरबादी के लिए उत्तरदायी बताया गया। नौकरीपेशा लोगों को मादक पेय पदार्थों का उपयोग संयमित रूप से करने का सुझाव दिया गया। इसीलिए, यह आंदोलन संयमता आंदोलन कहलाया।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES