(a) लूप के रूप में मुड़े तार की लम्बाई के साथ कोई सदिश सम्बद्ध नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसकी कोई समान दिशा नहीं होती।
(b) समतल के क्षेत्रफल A के साथ सदिश सम्बद्ध हो सकता है। क्षेत्रफल सदिश की दिशा समतल क्षेत्र के लम्बवत् होती है।
(c) गोले के साथ सदिश सम्बद्ध नहीं किया जा सकता। गोले का क्षेत्रफल या आयतन या इसके गुरुत्वकेन्द्र के परितः इसकी घूर्णन गति किसी विशेष दिशा की ओर इंगित नहीं करते।