साधारण सभा (General Assembly) : संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के सभी सदस्य साधारण सभा के सदस्य होते हैं। इसकी बैठकों में किसी सदस्य राष्ट्र (Member Country) का अधिकतम 5 प्रतिनिधि भाग ले सकता है।
इस सभा का एक अध्यक्ष और सात उपाध्यक्ष होते हैं, जिसका निर्वाचन प्रतिवर्ष सितम्बर महीने में होता है।
सुरक्षा परिषद या संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकांश सदस्यों के आग्रह पर उसकी विशेष बैठक महासचिव (General Secretary) द्वारा आयोजित की जा सकती है।
साधारण सभा को इसके कार्यों के सम्पादन में सहयोग देने के लिए सात समितियाँ होती हैं, जिन्हें राजनीतिक और सुरक्षा समिति तथा आर्थिक वित्तीय, सामाजिक, मानवीय और सांस्कृतिक समिति, न्याय समिति, प्रशासनिक और बजट समिति, कानूनी समिति एवं विशिष्ट राजनीतिक समिति के नाम से जाना जाता है।
साधारण सभा के कार्य (Function of General Assembly) —
साधारण सभा के निम्नांकित कार्य तथा अधिकार हैं :
- यह विश्वशान्ति (World Peace) के लिए प्रयत्न करती है।
- यह संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्ति करती है।
- यह सदस्य राष्ट्रों में सामाजिक और आर्थिक सहयोग (Economic Help) की भावना जागृत करती है।
- यह नि:शस्त्रीकरण हेतु प्रयास करती है।
- यह सभी विभागों और अंगों के प्रतिवेदनों पर विचार करती है।
- यह चार्टर के नियमों का उल्लंघन करने वाले राष्ट्र को दंडित करने की प्रक्रिया प्रारंभ करती है।