पर्यावरण को प्रदूषण से सुरक्षा, वृक्षों एवं मानव जीवन को सुरक्षित बचाव के उद्देश्य से सन् 1992 ई० में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में प्रथम पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन में विश्व के 172 देशों ने भाग लिया। इस सम्मेलन के निम्नलिखित महत्व हैं—
- पर्यावरण रक्षा के लिए एक सहमति पर एक संधि हुई।
- विश्व के देशों ने पर्यावरण संतुलन, गरीबी स्वास्थ्य, वित्तीय प्रबंधन आदि के लिए एजेन्डा 21 नामक एक अन्तर्राष्ट्रीय दस्तावेज लाया।
- पृथ्वी सम्मेलन के फलस्वरूप रियो घोषणा आया। इस घोषणा के फलस्वरूप वन सिद्धान्त को स्वीकार किया गया।