नोएडा गुड़गाँव-दिल्ली-मेरठ औद्योगिक प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है जो दिल्ली से सटे स्थित है। यह छोटे और बाजार उन्मुख विद्युत, इंजीनियरिंग के हल्के सामान और इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों में महत्त्वपूर्ण हैं।
यह सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक में अपनी पहचान बना चुका है। बरौनी बिहार में गंगा नदी के उत्तर स्थित है। यह दक्षिण और मध्य बिहार से राजेन्द्र पुल से जुड़ा हुआ है।
यह एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केन्द्र है, जहाँ तेलशोधक कारखाना, पेट्रो-रसायन, ताप विद्युत, रासायनिक खाद और दुग्ध उद्योग विकसित है। यह उत्तर बिहार का एक महत्त्वपूर्ण रेलवे जंक्शन भी हैं।