अंतरराष्ट्रीय व्यापार में उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग के महत्त्व का वर्णन कीजिए। Antrashtriy Vyapar Mein Uttari Atlantic Samudri Marg Ke Mahatva Ka Varnan Kijiye
1,409 views
1 Vote
1 Vote

अंतरराष्ट्रीय व्यापार में उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग के महत्त्व का वर्णन कीजिए। Antrashtriy Vyapar Mein Uttari Atlantic Samudri Marg Ke Mahatva Ka Varnan Kijiye 

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

यह मार्ग औद्योगिक दृष्टि से विश्व के दो सर्वाधिक विकसित प्रदेशों उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को मिलाता है।

विश्व का एक चौथाई विदेशी व्यापार इस मार्ग द्वारा परिवाहित होता है। इसलिए यह विश्व का व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग है। इसे वृहद् ट्रंक मार्ग भी कहा जाता है।

दोनों तटों पर पत्तन और पोताश्रय की उन्नत सुविधाएँ हैं। रोटरडम, लंदन, ग्लासगो, लीवरपुल, मैनेचेस्टर इत्यादि यूरोप के मुख्य पत्तन हैं।

ये पतन उत्तर सागर, बाटिक सागर और इंगलिश चैनेल को एक दूसरे से जोड़ते हैं।

दूसरी ओर संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के तट पर न्यूयार्क, बोस्टन, मांट्रियल, क्यूबेक इत्यादि पत्तन और सेंटलॉरेंस तथा महान झीलों के जलमार्ग द्वारा जुड़े टोरंटो पत्तन स्थित हैं।

इस मार्ग से यूरोप से कृषि उत्पाद, कपड़ा, रसायन, मशीनें, उर्वरक, इस्पात, शराब इत्यादि अमेरिका और कनाडा को निर्यात की जाती है।

इसी प्रकार अमेरिका और कनाडा से भारी मात्रा में खाने-पीने की वस्तुएँ, गेहूँ, मांस, रूई, तम्बाकू, कागज, मशीनें, परिवहन के उपकरण रसायन इत्यादि यूरोपीय देशों को निर्यात किए जाते हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES