जमशेदपुर (Jamshedpur) भारत का एक महत्त्वपूर्ण लौह-इस्पात उद्योग का केंद्र है। यह झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला में स्वर्ण रेखा और खरकई नदी के संगम पर तथा कोलकाता-मुम्बई रेलमार्ग पर लौह अयस्क, कोयला, चूना पत्थर, मैंगनीज इत्यादि खनिज पदार्थों के क्षेत्र में स्थित है।
इस शहर में टिस्को (टाटा आयरन एण्ड स्टील कंपनी), टेल्को (टाटा इंजीनियरिंग एण्ड लोकोमोटिव कंपनी लिमिटेड) इत्यादि स्थित है। यहाँ लोहा-इस्पात के अतिरिक्त, मध्यम तथा भारी व्यापारिक वाहन, रेल का इंजन इत्यादि का निर्माण होता है।
पुणे (Pune) महाराष्ट्र का एक महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र, दस लाखी नगर तथा औद्योगिक एवं शैक्षणिक नगर है।
यह सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का केंद्र है। यहाँ सूती वस्त्र, चीनी, उत्तम कोटि के साबुन तथा डिटर्जेंट इत्यादि का निर्माण होता है।
यह शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र बन गया है, जहाँ पुणे विश्वविद्यालय के अतिरिक्त अनेकों इंजीनियरिंग एवं अन्य तकनीकी संस्थान है। पुणा का फिल्म इंस्टीच्यूट बहुत प्रसिद्ध है।