भाषा नीति क्या है? Bhasha Neeti Kya Hai?
31 views
7 Votes
7 Votes
भाषा नीति क्या है? Or, Bhasha Neeti Kya Hai? Or, भाषा नीति से आपका क्या तात्पर्य है? Or, What is Language Policy in Hindi? Or, भाषा नीति से आप क्या समझते है? Or, Bhasha Neeti Se Aap Kya Samajhte Hai? Or, भाषा नीति को परिभाषित करें।

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

भारत विविधताओं वाला देश है। यहाँ धार्मिक, जातीय एवं क्षेत्रीय विविधता होने के साथ- साथ भाषाई विविधताएँ भी वर्तमान हैं।

यहाँ 22 भाषाएँ प्रमुखता से बोली जाती हैं। जिन्हें भारत सरकार के द्वारा कार्यालयी भाषा के रूप में मान्यता दी गई है। 114 भाषाएँ मान्यता प्राप्त करने की कतार में हैं।

विभिन्न भाषा-भाषी अपनी भाषाओं से जुड़े हैं। इन भाषाओं को वे अपनी पहचान का प्रतीक मानते हैं। यह सच है कि यहाँ हिंदी भाषा-भाषियों की संख्या सबसे अधिक 41.2 प्रतिशत है।

परंतु, भारत के 28 में से 18 राज्य गैर-हिंदी भाषी राज्य हैं। हिंद को राजभाषा माना गया है। परंतु, इसे राष्ट्रभाषा के रूप में आजतक मान्यता नह मिली है।

हिंदी के साथ-साथ अन्य 21 भाषाओं को भी मान्यता दी गई है। राज्य सरकारों को भी अपने-अपने राज्यों में अपनी भाषा के प्रयोग की स्वतंत्रता दी गई है।

लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी मान्यताप्राप्त भाषाओं के प्रयोग की अनुमति दी गई है। अँगरेजी का प्रयोग सरकारी काम-काज में बना हुआ है।

देश के संघीय स्वरूप को बनाए रखने के लिए हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका है। इस तरह, भारत की भाषा नीति के अंतर्गत विभिन्न भाषाओं को मान्यता प्राप्त है तथ हिंदी राजभाषा है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES