जुलाई, 1942 में हुई कांग्रेस की समिति की बैठक में मौलाना अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad) , सरोजिनी नायडू, जे.एल. नेहरू, वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सीतारमैय्या, जी.वी. पन्त, प्रफुल्ल चन्द्र घोष, सैय्यद महमूद, आसफ अली, जे.बी. कृपलानी, महात्मा गांधी इत्यादि ने भाग लिया तथा भारत छोड़ो नामक प्रस्ताव पास किया। इसकी अध्यक्षता अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad) ने की।