संथाल विद्रोह क्या है? Santhal Vidroh Kya Hai?
254 views
3 Votes
3 Votes
संथाल विद्रोह क्या है? Or, Santhal Vidroh Kya Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

संथाल विद्रोह : आदिवासियों द्वारा किए गए विद्रोहों में संथाल विद्रोह बहुत महत्वपूर्ण था, क्योंकि विद्रोह की पहली शुरूआत इसी क्षेत्र के लोगों द्वारा की गयी थी और यहीं के विद्रोहियों ने आगे चलकर सन् 1857 ई० की क्रांति को प्रभावित किया। 

भागलपुर से राजमहल के बीच का क्षेत्र, जो दामन-ए-कोह के नाम से जाना जाता था, संथाल बहुल क्षेत्र था। गैर-आदिवासी एवं अंग्रेजों के अत्याचार से तंग आकर यहाँ के संथालों ने अपने आपको संगठित कर लिया।

 संथालों को उत्प्रेरित करने का कार्य भगनाडीह गाँव के चुलू संथाल के चार पुत्र-सिद्ध, कान्हू, चाँद और भैरव ने किया। सिद्धू ने अपने आपको ठाकुर का अवतार घोषित किया। सन् 1854 ई० तक आते-आते आदिवासियों ने चिरस्थाई प्रबन्ध द्वारा अत्यधिक राजस्व वसूली, सामाजिक प्रतिबन्ध और कई तरह के आर्थिक कष्टों से छुटकारा पाने के लिए कई सभाओं का आयोजन करना आरम्भ कर दिया।

RELATED DOUBTS

1 Answer
5 Votes
5 Votes
184 Views
1 Answer
5 Votes
5 Votes
934 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES