कंध विद्रोह क्या है? Kandh Vidroh Kya Hai?
922 views
4 Votes
4 Votes
कंध विद्रोह क्या है? Or, Kandh Vidroh Kya Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

विभिन्न विद्रोह के अलावे उड़ीसा राज्य का कंध विद्रोह भी बहुत महत्वपूर्ण है।

कंध आदिवासी विशाल पहाड़ी क्षेत्र में रहते थे, जो तत्कालीन मद्रास प्रांत तथा बंगाल तक फैला था। इस जाति में विपत्तियों एवं आपदाओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए मरियाह प्रथा (मानव बलि प्रथा) का प्रचलन था।

सन् 1837 ई० में ब्रिटिश सरकार ने इसे रोकने का प्रयास किया। उस समय चक्र बिसोई नामक नेता ने इसका विरोध किया।

चक्र बिसोई का जन्म घुमसार के ताराबाड़ी नामक गाँव में हुआ था। उसने अंग्रेजों पर आदिवासियों के सामाजिक एवं धार्मिक प्रथाओं में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया और उनका प्रबल विरोध किया।

सन् 1857 ई० की क्रांति में कंध आदिवासियों ने भी अंग्रेजों के खिलाफ सैन्य संचालन किया। उड़ीसा के ही भुइयां एवं जुआंग आदिवासियों ने वहाँ के राजा की सामन्तवादी एवं दमनकारी नीति के खिलाफ विद्रोह किया।

सन् 1867-68 ई० में धरनीधर नायक के नेतृत्व में विद्रोह का झंडा खड़ा किया गया। भारत के अन्य वन्य प्रदेशों में भी औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ विद्रोह हुआ।

सन् 1879-80 ई० में आंध्र प्रदेश के आदिवासियों ने अत्यधिक लगान वसूली के खिलाफ तथा वेट्टी प्रथा (बलात मजदूर प्रथा) के खिलाफ विद्रोह किया।

मध्य प्रांत के भील तथा गोंड जातियों ने भी अपने अस्तित्व के लिए ब्रिटिश शासन के प्रतिरोध में आन्दोलन किया।

परिणामस्वरूप, सन् 1935 ई० में तत्कालीन विधान सभा द्वारा जनजाति के लिए शिक्षा और आरक्षण का प्रस्ताव पारित किया गया।

स्वतंत्र भारत के संविधान ने भारत की जनजातियों को धारा 342 में कमजोर वर्ग का दर्जा देकर उनके लिए सभी तरह की सुविधाएँ एवं आरक्षण की व्यवस्था की है।

सन् 1952 ई० में सरकार ने नई वन नीति बनायी जिसका समय-समय पर संशोधन भी किया जाता रहा है।

यह वनों की रक्षा तथा आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए उठाया गया भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
5 Votes
5 Votes
181 Views
1 Answer
5 Votes
5 Votes
933 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES