अंग्रेजों ने 15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्र कर दिया। अंग्रेजों द्वारा भारत के छोड़े जाने के दो कारण निम्न हैं—
- द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटेन को काफी आर्थिक हानि हुई थी। अब उसके पास इतने संसाधन नहीं थे कि भारत पर प्रभावी नियंत्रण बना सके।
- भारतीय लोगों में राष्ट्रीय जागृति आ चुकी थी। वे किसी भी कीमत पर भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करना चाहते थे।