कोलकाता हुगली नदी (Hooghly River) के किनारे बसा है। यह गंगा की एक सहायक नदी है। हुगली नदी पश्चिम बंगाल राज्य, पूर्वोत्तर भारत में स्थित है।
कोलकाता भारत के प्रमुख महानगरों में अपना स्थान रखता है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है।
इसे पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। कोलकाता पूर्वी भारत एवं पूर्वोत्तर राज्यों का प्रधान व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं वित्तीय केन्द्र है।