लखनऊ गोमती नदी (Gomti River) के किनारे बसा है। यह उत्तर भारत में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। इस नही का उद्गम पीलीभीत जिले की तहसील कलीनगर के पास फुल्हर झील से होता है।
लखनऊ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी है। यह उस क्ष्रेत्र मे स्थित है, जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। यहां की जलवायु गर्म अर्ध-उष्णकटिबन्धीय है।
लखनऊ उत्तरी भारत का एक प्रमुख बाजार एवं वाणिज्यिक नगर भी है। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है।