बरेली रामगंगा नदी (Ramganga River) के किनारे बसा है। यह भारत की प्रमुख नदियों में अपना स्थान रखती है।
इस नदी का उद्गम उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में दूधातोली पहाड़ी की दक्षिणी ढलानों में होता है। बरेली जिले में यह नदी पश्चिम की ओर से प्रवेश करती है और दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ती है।
पौराणिक ग्रंथों में रामगंगा नदी का उल्लेख रथवाहिनी नदी के नाम से किया गया है। बरेली उत्तराखंड राज्य से सटा जनपद है। साथ ही उत्तर प्रदेश का आठवां सबसे बड़ा महानगर है।
रामगंगा नदी के तट पर बसा यह शहर प्राचीन रुहेलखंड का राजधानी मुख्यालय हुआ करता था। बरेली की जलवायु आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय है।