नासिक गोदावरी नदी (Godavari River) के किनारे बसा है। यह दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है। पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी इसका उद्गम स्थल माना जाता है।
इसे दक्षिण गंगा के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य के नासिक जिले से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
यह नदी कुल 1465 किमी. लम्बी है। इसकी सहायक नदियाँ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों से गुजरती हैं।
नासिक भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित एक नगर (City) है। यह मुख्य रूप से हिंदू तीर्थयात्रियों का एक प्रमुख केंद्र है। यह नगर सातवाहन वंश के राजाओं की राजधानी हुआ करती थी।
यहां के मुख्य आकर्षण केंद्रों में सुंदरनारायण मंदिर, रामकुंड, सोमेश्वर मंदिर, कुंभ मेला आदि शामिल है। मुगल काल के दौरान नासिक को गुलशनबाद के नाम से जाना जाता था।