गौहाटी ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) के किनारे बसा है। यह भारत की प्रमुख नदियों में अपना स्थान रखती है। यह चीन भारत और बांग्लादेश से होकर प्रवाहित होती है।
गौहाटी भारत के असम राज्य की सबसे बड़ा नगर (City) है। प्राचीन समय में इस नगर को प्रगज्योतिषपुर के नाम से जाना जाता था, जो तात्कालिक असम की राजधानी हुआ करती थी।
साथ ही गौहाटी असम का महत्त्वपूर्ण व्यापार केंद्र तथा बंदरगाह है। यहां प्राचीन मंदिरों की संख्या काफी ज्यादा मौजूद होने के कारण इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है।