डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) के किनारे बसा है। यह भारत की प्रमुख नदियों में अपना स्थान रखती है।
यह नदी तिब्बत (Tibbat), भारत (India) तथा बांग्लादेश (Bangladesh) से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत की मानसरोवर झील के पूर्व तथा सिंधु एवं सतलुज के स्रोतों के काफी नज़दीक से निकलती है।
Dibrugarh भारत के असम राज्य के डिब्रूगढ़ जिले में स्थित एक शहर है। यह पर्यटन के लिए काफी प्रसिद्ध होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक शहर भी है।
चाय की बहुयात उत्पादन होने के कारण डिब्रूगढ़ को टी सिटी ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।इतना ही नहीं इसे भारत के उत्तर पूर्व क्षेत्र का आर्थिक केंद्र भी माना जाता है।