जमशेदपुर किस नदी के किनारे बसा है? Jamshedpur Kis Nadi Ke Kinare Basa Hai?
926 views
1 Vote
1 Vote
जमशेदपुर किस नदी के तट पर स्थित है? Or, Jamshedpur is Situated on the Bank of Which River? Or, जमशेदपुर किस नदी के किनारे स्थित है?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

जमशेदपुर स्वर्ण रेखा नदी (Swarna Rekha River) के किनारे बसा है। यह नदी भारत के तीन राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से होकर प्रवाहित होती है।

स्वर्णरेखा नदी रांची से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित नगड़ी गांव में रानी चुआं नामक स्थान से निकलती है। यह नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इसकी तीन प्रमुख सहायक नदियाँ राढू, काँची और खरकई हैं।

जमशेदपुर भारत के झारखंड राज्य का एक प्रसिद्ध शहर है। यह शहर आज भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। साकची यहाँ का एक प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है।

जमशेदपुर को टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है। सीआईआई के सर्वे में जमशेदपुर का भारत के महत्वपूर्ण नगरों में सैतिसवां स्थान है। लौहनगरी के नाम से विख्यात यह शहर पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है। 

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES