पर्यावरण की मुख्य विशेषताएँ अग्रलिखित हैं -
(a) वातावरण एक बाह्य शक्ति है।
(b) मनुष्य के चारों ओर इसका अस्तित्व होता है।
(c) वातावरण मनुष्य की प्रवृत्ति, व्यवहार, विकास तथा अस्तित्व को प्रभावित करता है।
(d) पर्यावरण मनुष्य के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
(e) पर्यावरण का प्रभाव जन्म से ही प्रारम्भ न होकर जन्म से पहले से ही हो जाता है जब जीव गर्भ में पनपने लगता है।