भाषा का महत्व बताइए। Bhasha Ka Mahatva Bataiye.
70 views
1 Vote
1 Vote

भाषा का महत्व बताइए। Bhasha Ka Mahatva Bataiye.

1 Answer

1 Vote
1 Vote

भाषा मूलतः मनुष्य का एक संस्कार है । भाषा को हम पारिवारिक एवं सामाजिक पर्यावरण से सहज रूप से क्षमता एवं क्रिया द्वारा अर्जित करते हैं। परम्परा उसे पुष्ट तथा विकसित करती है और संस्कृति की सजगता से भाषा मुखर हो उठती है। इसीलिए भाषा भाव सम्प्रेषण का मात्र स्थूल साधन न होकर किसी भी राष्ट्र की संस्कृति को युगों तक अक्षुण्ण बनाए रखने में सक्षम होती है और इसीलिए यह सांस्कृतिक व्यापार का आदान-प्रदान भी है तथा संस्कृति की रक्षक भी। यही कारण है कि प्रत्येक स्वाभिमानी, स्वतंत्र एवं समुन्नत राष्ट्र की अपनी स्वयं की राष्ट्रभाषा अवश्य होती है, जो उसकी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान होती है तथा इसी से राष्ट्र की धारा विकासशील होती है । 

वास्तविक रूप में भाषा वाक् आधारित वाक्यों की क्रमबद्ध उपज कही जा सकती है। यह सार्थक ध्वनियों की क्रमबद्ध प्रणाली भी मानी जाती है। पाश्चात्य भाषाविदों ने भाषा को अनेक प्रकार से परिभाषित करने का प्रयास किया है। कोई भाषाविद् इसे विचारों का प्रकटीकरण कोई भाषा को परस्पर व्यवहार्य मानते हैं।अनेक विद्वान भाषा को व्यवस्थाओं की व्यवस्था कहकर इसके महत्व को प्रतिपादित करते हैं।

Edited by

RELATED DOUBTS

0 Answers
6 Votes
6 Votes
73 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
91 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES