पर्यावरण अध्ययन का महत्व बताइये। Paryavaran Adhyayan Ka Mahatva Bataiye.
169 views
0 Votes
0 Votes

पर्यावरण अध्ययन का महत्व बताइये। Paryavaran Adhyayan Ka Mahatva Bataiye.

1 Answer

0 Votes
0 Votes

पर्यावरण तथा मनुष्य के बीच गहरा संबंध है। इन दोनों को अलग करना बहुत ही कठिन है। अतः मनुष्य को पर्यावरण के विषय में उचित ज्ञान प्रदान करने हेतु पर्यावरण शिक्षा अति आवश्यक है।

1. पर्यावरण प्रदूषण की समस्या - आज सबसे बड़ी समस्या बन गई है। पत्रिकाओं, अखबारों, टेलीविजन के माध्यम से पर्यावरण उन्नयन के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

2. पर्यावरण ने पृथ्वी को जीवित जगत् का गौरव प्रदान किया है। सौर परिवार में केवल पृथ्वी पर पौधों एवं प्राणियों के विकास के लिए अनुकूल पर्यावरण उपलब्ध है।

3. मानव सहित सभी जीव पर्यावरण की देन हैं। मानव धरातल की सर्वोत्तम रचना है, जिसने पर्यावरण के रहस्यों को जानने में महारथ हासिल की है। मानव की सभी क्रियाओं तथा आधारभूत आवश्यकताओं, प्रमुख उद्यम तथा सामाजिक आवश्यकताओं का प्रत्यक्ष संबंध पर्यावरण से होता है। अतः पर्यावरण भौतिक तत्त्वों, शक्तियों एवं प्रक्रमों का ऐसा समुच्चय है जो सृष्टि को बनाये हुए है।

4. पर्यावरण पृथ्वी के प्राकृतिक तत्वों का क्रमबद्ध अध्ययन करता है, क्योंकि यह पृथ्वी की भौतिक रचना से लेकर स्थलाकृति, वायुमण्डल, मिट्टी, प्राकृतिक वनस्पतियों, जीव-जंतु आदि का शृंखलाबद्ध अध्ययन करता है।

5. पर्यावरण में मुख्यतः स्थल, जल, वायु तथा जैवमण्डल का अध्ययन किया जाता है ।

6. पर्यावरण एवं मानव के अन्तर्संबंधों का अध्ययन एवं उसके प्रभावों का अध्ययन किया जाता है।

7. आज के युग में पर्यावरण अध्ययन का महत्त्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि पर्यावरण ह्रास, प्रदूषण में बढ़ोत्तरी ने लोगों को इसके अध्ययन के लिए बाध्य किया है ।

8. व्यक्ति के उत्तरदायित्व की भावना का विकास करने के लिए व उसको और बेहतर बनाने के लिए पर्यावरण शिक्षा का ज्ञान देना अति आवश्यक है।

9. पर्यावरण से संबंधित समस्याओं को समझने के लिए व्यावहारिक कौशलों के विकास की आवश्यकता होती है, इसके लिए पर्यावरण शिक्षा लाभप्रद होती है।

10. राष्ट्रीय एकता, भाईचारे, आपसी प्रेम, सहयोग, सहनशीलता, देशप्रेम तथा विश्व बन्धुत्व की भावना के विकास हेतु पर्यावरण शिक्षा बहुत सहायक है। 

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES