अर्थशास्त्र मानव की आर्थिक गतिविधियों का अध्ययन करता है। मानव द्वारा संपन्न वैसी सारी गतिविधियां जिनमें आर्थिक लाभ या हानि का तत्व विद्यमान हो, आर्थिक गतिविधियां कही जाती है।
अर्थव्यवस्था एक अधूरा शब्द है, अगर इसके पूर्व किसी देश या किसी क्षेत्र-विशेष का नाम ना जोड़ा जाए।
वास्तव में जब हम किसी देश को उसके समस्त आर्थिक क्रियाओं के संदर्भ में परिभाषित करते हैं, तो उसे उस देश की अर्थव्यवस्था कहा जाता है।
आर्थिक क्रिया किसी देश की व्यापारिक क्षेत्र, घरेलू क्षेत्र तथा सरकार द्वारा दुर्लभ संसाधनों के वस्तुओं तथा सेवाओं के उपभोग, उत्पादन तथा वितरण से संबंधित है।