राजनीतिक दलों की भूमिका को बताएं। Rajnitik Dalon Ki Bhumika Ko Bataen.
190 views
0 Votes
0 Votes

राजनीतिक दलों की भूमिका को बताएं। Rajnitik Dalon Ki Bhumika Ko Bataen.

1 Answer

0 Votes
0 Votes

भारतीय दलीय व्यवस्था के अन्तर्गत राजनीतिक दलों की भूमिका भारतीय प्रशासन में काफी महत्वपूर्ण रही है। बिना दलीय संगठन के किसी सिद्धांत का एक होकर प्रशासन नहीं हो सकता, किसी भी नीति का क्रमबद्ध विकास नहीं हो सकता, संसदीय निर्वाचन की वैधानिक व्यवस्था नहीं हो सकती और न ऐसी मान्य संस्थाओं की व्यवस्था ही हो सकती है, जिनके द्वारा कोई दल शक्ति प्राप्त करता है। अतः राजनीतिक दल प्रजातंत्र की आत्मा है।

प्रजातांत्रिक शासन में राजनीतिक दल निम्नांकित कार्य करते हैं

(i) राजनीतिक दल जनता की बिखरी हुई विचारधारा को संगठित रूप देते हैं। क्योंकि दलों के अभाव में मतदान या तो नपुंसक हो जायेंगे या विनाशकारी जो ऐसी असम्भव नीतियों का पालन करेंगे, जिससे राजनीतिक यंत्र ध्वस्त हो जायेंगे।

(ii) राजनीतिक दल नागरिकों को राजनीतिक शिक्षा भी प्रदान करते हैं।

(iii) राजनीतिक दलों के होने से नागरिकों के अधिकार व स्वतंत्रता सुरक्षित रहती है।

(iv) राजनीतिक दल द्वारा बिना किसी क्रांति या विद्रोह के शासन को बदला जा सकता है।

(v) सत्तारूढ़ दल को निरंकुश होने से रोकने के लिए विरोधी दल नितांत आवश्यक है प्रजातंत्र अथवा संसदीय प्रणाली में राजनीतिक दलों का विशेष महत्व होता है। संसदीय शासन तो दलीय शासन ही होता है। भारत और ब्रिटेन इस शासन प्रणाली के अच्छे उदाहरण हैं। संसदीय शासन में जो दल संसद में बहुमत प्राप्त कर लेता है, वही दल अपनी सरकार बनाकर शासन करता है। संसदीय प्रजातंत्र में दलों के महत्व के विषय में Duveger का कहना है कि " संसद तथा सरकार केवल संवैधानिक आवरण है, वास्तव में शक्ति का उपयोग दल ही करता है।'' ब्रिटेन के सम्बन्ध में उदाहरण देते हुए Ram Say Muir कहते हैं कि दल का नेता होने से ही प्रधानमंत्री को असीमित शक्तियाँ प्राप्त होती हैं। कैबिनेट के एकदलीय होने से उसे उद्देश्य एवं संगठन से एकता प्राप्त होती है। एक संगठित दल के समर्थन के बल पर कैबिनेट अपना कार्य संचालन कर पाती है। यह भारत के लिए भी ठीक है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES