सिकंदर लोदी के बारे में लिखें। Sikandar Lodi ke Bare Mein Likhen.
98 views
3 Votes
3 Votes
सिकंदर लोदी के बारे में लिखें। Or, Sikandar Lodi ke Bare Mein Likhen.

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

सिकंदर लोदी (1489 से 15 17 ई.) :- बहलोल की मृत्यु के बाद उसका बेटा निजाम खां सुल्तान सिकंदरशाह के नाम से 17 जुलाई 1489 सभी को दिल्ली का शासक बना। उसने आगरा का नवीन नगर बसाया जहां पर बादल गढ़ का किला का निर्माण कराया।  1506 ईस्वी में आगरा सिकंदर लोदी की राजधानी बनी।

 सिकंदर लोदी गुलरूखी के उपनाम से फारसी में कविताएं लिखता था। उसके समय में गायन विद्या के एक श्रेष्ठ ग्रंथ लज्जत-ए-सिकंदर शाही की रचना हुई। उसने एक आयुर्वेदिक ग्रंथ का फारसी में अनुवाद कराया जिसका नाम फरहन्दे  सिकंदरी रखा गया। 

उसने नाप के लिए पैमाना गज-ए-सिकंदरी प्रारंभ किया जो 30 इंच का होता था। 

सिकंदर ने अनाज पर जकात लेना बंद करवाया। उसने ब्राह्मणों से जजिया लेना पुनः शुरू किया उसने नगरकोट की ज्वालामुखी की मूर्ति को तोड़कर उसके टुकड़े-टुकड़े को मास तोलने के लिए कसाई को दे दिया। 

उसने मोहर्रम में ताजिया निकालना भी बंद कर दिया था और मुस्लिम स्त्रियों को पीरों और संतों की मजारों पर जाने से रोक दिया। 

सिकंदर लोदी की मृत्यु 21 नवंबर 1517 ईस्वी को आगरा में हुई।

Selected by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES