"प्रत्येक महान भौतिक सिद्धांत सिद्धान्त से प्रारम्भ होकर धर्म सिद्धान्त के रूप में समाप्त होता है।" इस तीक्ष्ण टिप्पणी की वैधता के लिये विज्ञान के इतिहास से कुछ उदाहरण दीजिये।
135 views
0 Votes
0 Votes

"प्रत्येक महान भौतिक सिद्धांत सिद्धान्त से प्रारम्भ होकर धर्म सिद्धान्त के रूप में समाप्त होता है।" इस तीक्ष्ण टिप्पणी की वैधता के लिये विज्ञान के इतिहास से कुछ उदाहरण दीजिये।

User Avatar
by

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

स्थापित विश्वास और प्रबुद्ध व्यक्ति के मन में बसे सिद्धान्त के विपरीत किंवदन्तियाँ कुछ भी हो सकती हैं, लेकिन धर्म सिद्धान्त एक स्थापित विचार होता है जिसका विरोध बहुत ही कम व्यक्ति कर पाते हैं। उदाहरण के लिये—

(i) प्राचीन काल में टोलमी ने भूकेन्द्री सिद्धान्त का प्रतिपादन किया जिसके अनुसार पृथ्वी को स्थिर माना गया तथा सभी आकाशीय पिण्ड, जैसे- सूर्य, ग्रह, तारे आदि पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाते थे। बाद में इटली के वैज्ञानिक गैलीलियो ने माना कि पृथ्वी नहीं बल्कि सूर्य स्थिर है तथा पृथ्वी सहित सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। तत्कालीनं शासकों द्वारा गैलीलियों की संकल्पना को गलत कहा गया और इसके लिये उसे दण्डित भी किया गया। लेकिन कालान्तर में केप्लर तथा न्यूटन ने गैलीलियों के सिद्धान्त का समर्थन किया और अब यह धर्म सिद्धान्त के रूप में मान्य है।

(ii) आइन्स्टीन के पूर्व यह माना जाता था कि द्रव्य अविनाशी होता है तथा ऊर्जा भी अविनाशी होती है तथा दोनों में कुछ भी सम्बन्ध नहीं है। अतः द्रव्यमान संरक्षण का नियम तथा ऊर्जा संरक्षण का नियम, दोनों ही स्वतन्त्र नियम थे । आइन्स्टीन ने इन दोनों स्वतन्त्र नियमों के स्थान पर द्रव्यमान - ऊर्जा तुल्यता समीकरण E = mc2 दिया और आज यह भौतिकी में एक धर्म सिद्धान्त है।

User Avatar
by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES