दक्षिण-पश्चिमी एशिया में पेट्रोलियम के वितरण एवं उत्पादन का वर्णन कीजिए। Dakshin-Paschim Ashiya Mein Petroleum Ke Vitran Avn Utpadan Ka Varnan Kijiye.
315 views
0 Votes
0 Votes

दक्षिण-पश्चिमी एशिया में पेट्रोलियम के वितरण एवं उत्पादन का वर्णन कीजिए। Dakshin-Paschim Ashiya Mein Petroleum Ke Vitran Avn Utpadan Ka Varnan Kijiye.

1 Answer

0 Votes
0 Votes

Ans. विश्व के समस्त खनिज तेल के उत्पादन का 15 प्रतिशत एशिया के दक्षिण-पश्चिम भाग से प्राप्त होता है। इस क्षेत्र में इराक, ईरान, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब प्रमुख तेल उत्पादक देश हैं।

(i) इराक में विश्व का सबसे बड़ा तेल क्षेत्र ( 112 कि.मी. की लम्बाई में) किरकुक से उत्तर में बाबागुरगुर तक फैला है। इस देश में तेल 1,000 किमी. लम्बी तेल पाइप लाइन के द्वारा टकी होकर भूमध्य सागर के तटवर्ती भागों में भेजा जाता है।

(ii) ईरान के प्रमुख तेल क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम में स्थित है जहाँ मस्जिदें, सुलेमान (28 वर्ग किलोमीटर) तथा दूसरा क्षेत्र 64 किमी. दक्षिण में 88 वर्ग किलोमीटर में फैला है। ईरान के अन्य तेल उत्पादक केन्द्र गचसारन, करमनशाह, आगाजमी, नफ्थसफेद और लाली है।

(iii) सऊदी अरब : इस देश खनिज तेल का उत्पादन पश्चिम में दम्माम क्षेत्र में किया जाता है जहाँ से खनिज तेल 40 कि.मी. लम्बी पाइप लाइन द्वारा बहरीन भेज दिया जाता है। प्रमुख तेल उत्पादन केन्द्र दम्माम, कातिफ, अबाक्वेक, बुक्का मुख्य है।

(iv) कुवैत : इस देश में बुर्गन की पहाड़ियों में लगभंग 1,067 मीटर की गहराई से खनिज तेल निकाला जाता है।

(v) कतार : इस देश के दुरबान क्षेत्र से तेल निकाला जाता है। पाइप लाइन द्वारा तेल उम्मसईद के शोध संस्थान को भेजा जाता है।

(vi) बहरीन : फारस की खाड़ी में स्थित बहरीन द्वीप में खनिज तेल निकाला जाता है। (vii) संयुक्त अरब अमीरात, आबुधाबी, दुबई, शाहजाह में तेल मिलता है। पाकिस्तान: पंजाब के खौर तथा धुलियन क्षेत्रों से तेल प्राप्त होता है। रावलपिण्डी से 65 किलोमीटर दक्षिण में जोयामेल में भी तेल निकाला जाता है।

भारत : भारत में गुजरात तथा असम राज्य प्रमुख तेल उत्पादक राज्य हैं। मुम्बई के निकट हाई से भी तेल प्राप्त किया जाता है। अभी हाल में आंध्र के गोदावरी डेल्टा में तेल प्राप्त हुआ है। यहाँ 2003-04 में देश में 331 लाख टन तेल का उत्पादन हुआ।

म्यांमार : विश्व के उत्पादन का 1 प्रतिशत खनिज तेल म्यांमार से प्राप्त होता है । इरावदी घाटी में तेल कूप खोदे गये हैं।

 इण्डोनेशिया : सुमात्रा, कालीमण्टन, जावा आदि द्वीपों से तेल प्राप्त होता है। सुमात्रा के पूर्वी तट पर जम्बी और पैलेमबाग में तेल कूप खोदे गये हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES