भारत में गेहूँ के उत्पादन क्षेत्र (वितरण) का वर्णन कीजिए। Bharat Mein Gehun Ke Utpadan Kshetra (Vitaran) Ka Varnan Kijiye
256 views
1 Vote
1 Vote

भारत में गेहूँ के उत्पादन क्षेत्र (वितरण) का वर्णन कीजिए। Bharat Mein Gehun Ke Utpadan Kshetra (Vitaran) Ka Varnan Kijiye 

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

भारत (India) में गेहूँ की खेती मुख्यतः सतलज के मैदान, ऊपरी और मध्य गंगा के मैदान तथा मध्यवर्ती भारत में होती है।

इसके प्रमुख उत्पादक राज्य निम्नलिखित हैं—

1. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) : इस राज्य में कुल कृषि भूमि के 23% क्षेत्र पर गेहूँ बोया जाता है। यह प्रदेश देश का 30% गेहूँ उत्पादित करता है।

गंगा-यमुना दोआब तथा गंगा-घाघरा क्षेत्र गेहूँ की ऊपज के लिए प्रसिद्ध है। वैसे पठारी भागों को छोड़कर समस्त भू-भाग में गेहूँ की खेती की जाती है।

मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, इटावा, कानपुर, आगरा, अलीगढ़ प्रमुख उत्पादक जिले हैं।

2. पंजाब (Punjab) : इस राज्य में कुल कृषि भूमि के 12.5% भाग पर गेहूँ की खेती की जाती है। यह कुल राष्ट्रीय उत्पादन का 24% गेहूँ उत्पन्न करता है।

यहाँ नहरों द्वारा सिंचाई की सुविधा है। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, फिरोजपुर इत्यादि मुख्य उत्पादक जिले हैं।

3. हरियाणा (Haryana) : इस राज्य की कुल कृषि भूमि के 6.17% भाग पर गेहूँ की खेती की जाती है। मुख्य उत्पादक जिले रोहतक, हिसार, गुड़गाँव, करनाल व जिन्द हैं।

दक्षिणी-पूर्वी जिलों की जलवायु शुष्क है, लेकिन नहरों के विकास के कारण गेहूँ का उत्पादन बढ़ गया है।

4. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) : राज्य की कृषि भूमि के 17.7% क्षेत्र पर गेहूँ उगाया जाता है तथा यह पूरे देश का 12% गेहूँ प्रदान करता है।

देश में इसका चौथा स्थान है। होशंगाबाद, सागर, ग्वालियर, नीमाढ़, उज्जैन, देवास, भोपाल और जबलपुर मुख्य उत्पादक जिले हैं।

उपर्युक्त राज्यों के अलावा पूर्वी राजस्थान व बिहार में गेहूँ का महत्त्व बढ़ता जा रहा है।

दक्षिण भारत में महाराष्ट्र व गुजरात के लावा मिट्टी प्रदेश व तमिलनाडु के मदुराई क्षेत्र में गेहूँ का उत्पादन उल्लेखनीय है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES