फ्रांस की क्रांति के क्या कारण थे ? France Ki Kranti Ke Kya Karan The?
82 views
0 Votes
0 Votes

फ्रांस की क्रांति के क्या कारण थे ? France Ki Kranti Ke Kya Karan The?

1 Answer

0 Votes
0 Votes

फ्रांस की क्रांति के मुख्य कारण निम्नलिखित था।

(i) राजनीतिक कारण: फ्रांस में राज्य का अध्यक्ष राजा था जो पूर्णतया निरंकुश होता था।

क्रांति के समय वहाँ का दैवी अधिकार प्राप्त शासक लूई सोलहवाँ जो फिजूल खर्च था तथा सरकारी कार्यों के प्रति सर्वथा उदासीन था।

वह एक अयोग्य शासक था और सदा भोग-विलास और ऐश्वर्य में लीन रहता था।

अपने अधिकारियों पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था। वे सदा मनमानी करते थे।

देश में शासन नाम की कोई चीज नहीं थी। ऐसी स्थिति में क्रांति का होना स्वाभाविक था।

(ii) आर्थिक कारण : फ्रांस की आर्थिक दशा बहुत खराब थी। राजस्व का 9 प्रतिशत उसके 15000 प्रिय व्यक्तियों के भरण-पोषण पर खर्च होता था।

राजनीतिक आय का लगभग 25 प्रतिशत राजमहल पर खर्च होता था।

बड़ी सेना तथा युद्धों के व्यय ने तो फ्रांस सरकार का दिवाला निकाल दिया था।

1789 में लुई सोलहवाँ ने धन की व्यवस्था के लिए पुरानी सामन्ती सभा की अनुमति लेने का प्रयास किया।

इसी समय जनता के बीच यह अफवाह फैल गई कि सभा को भंगकर उसके प्रमुख सदस्यों को बन्दी बना लिया जाएगा। यहीं से क्रांति आरंभ हो गई।

(iii) सामाजिक कारण : तत्कालीन फ्रांसीसी समाज तीन वर्गों- पादरी वर्ग, कुलीन वर्ग और साधारण वर्ग में विभाजित था।

पादरी वर्ग में एक लाख तीस हजार पादरी थे। दूसरे, कुलीन वर्ग में लगभग चार लाख व्यक्ति थे। इन दोनों वर्गों के व्यक्तियों के पास फ्रांस की कुल भूमि का 40 प्रतिशत था।

इनकी जनसंख्या फ्रांस की कुल जनसंख्या का मात्र दो प्रतिशत थी। तीसरे वर्ग में किसान, मजदूर, छोटे सरकारी कर्मचार, शिल्पी, अध्यापक, डॉक्टर, वकील आदि शामिल थे।

किसानों और मजदूरों की आर्थिक दशा बड़ी शोचनीय थी । पादरी और कुलीन वर्ग के लोगों को विशेषाधिकार प्राप्त था।

वे कर भी नहीं देते थे। साधारण वर्ग को पादरी और कुलीन वर्ग के सामने अपमानित होना पड़ता था।

मध्यम वर्ग के विकास के लिए सामन्ती व्यवस्था का अन्त आवश्यक हो गया था।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES