पर्यावरणीय समस्या से निपटने के लिए किस प्रकार से सामाजिक जागरूकता लाएँगे?
208 views
0 Votes
0 Votes

पर्यावरणीय समस्या से निपटने के लिए किस प्रकार से सामाजिक जागरूकता लाएँगे?

1 Answer

0 Votes
0 Votes

पर्यावरणीय समस्या से निपटने के लिए निम्नलिखित प्रकार से सामाजिक जागरूकता लाई जा सकती है -

1. पर्यावरण की समस्या के समाधान के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए । मनुष्य अपने उपयोग के लिए पेड़ों को आसानी से काट देता है परंतु उसके स्थान पर नया पौधा नहीं लगता है। हमें मनुष्यों में सामाजिक जागरूकता का विकास कर उन्हें अपने पर्यावरण को सुरक्षित करने का प्रयास करना चाहिए। इस हेतु विशेष रूप से वृक्ष लगाने के कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।

2. प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग कम से कम करना चाहिए और उन्हें यहाँ-वहाँ फेंकना नहीं चाहिए क्योंकि प्लास्टिक को नष्ट नहीं किया जा सकता। प्लास्टिक के स्थान पर सूती थैलों का उपयोग करना चाहिए। प्लास्टिक जानवरों के लिए भी हानिकारक होता है अतः प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए सामाजिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

3. जंगली जानवरों के चमड़े व फर से बनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इन वस्तुओं को बनाने के लिए जानवरों का शिकार किया जाता है जिससे वे धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। अतः इन वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाये।

4. घर के कूड़ा-करकट को सड़क पर या इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने वालों को सामाजिक रूप से जागरूक करने के लिए एक निश्चित स्थान पर कूड़ा फेंकने की व्यवस्था करनी चाहिए और लोगों को कूड़ा फेंकने के लिए उसका उपयोग करने हेतु नियम बनाना चाहिए।

5. टी. वी., रेडियो, टेप रिकार्डरों आदि का प्रयोग कम करना चाहिए या धीमी आवाज में करना चाहिए। ऐसा करने से ध्वनि प्रदूषण रोकने में सहायता मिल सकती है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES