सामाजिक वानिकी को वर्गीकृत कीजिये। Samajik Vaniki Ko Vargikrit Kijiye.
38 views
0 Votes
0 Votes

सामाजिक वानिकी को वर्गीकृत कीजिये। Samajik Vaniki Ko Vargikrit Kijiye.

1 Answer

0 Votes
0 Votes

राष्ट्रीय कृषि आयोग ने सामाजिक वानिकी को तीन वर्गों में वर्गीकृत किया है जो निम्नलिखित है -

1. कृषि वानिकी - यह ऐसी तकनीक है जो कृषि को वानिकी के साथ कुछ लाभप्रद उद्देश्यों के लिए जोड़ती है। कृषि वानिकी से कृषकों को होने वाले लाभ अग्र प्रकार हैं

(क) कृषकों को ईंधन की लकड़ी, इमारती लकड़ी और चारा उपलब्ध करवाना ।

(ख) कृषकों की आय के स्रोत में वृद्धि करके उनको आत्मनिर्भर बनाना ।

(ग) राजस्व का अतिरिक्त स्रोत तैयार करना ।

कृषि वानिकी कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है तथा साथ ही वन विस्तार कार्यक्रम का विकेन्द्रीकरण भी है। कृषि वानिकी खेतों की पैदावार को प्रभावित किए बिना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इससे पर्यावरण को संरक्षण भी सम्भव है। कृषि वानिकी में व्यक्तिगत स्वामित्व होने के कारण देखभाल भी ठीक प्रकार होती है।

2. ग्रामीण वानिकी - इसके उद्देश्य भी ग्रामीण वानिकी के समान हैं, लेकिन इसके माध्यम से गाँव की पंचायती या सामुदायिक भूमि, बंजर भूमि, पहाड़ी भूमि, सड़क या नहर के किनारों पर पौधारोपण किया जाता है। इसके द्वारा ग्रामीणों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। ग्रामीण वानिकी में स्वामित्व पूरे समुदाय का होता है।

3. शहरी वानिकी - इसका उद्देश्य शहरों में पौधारोपण द्वारा सौन्दर्य वृद्धि करना तथा पर्यावरण को शुद्ध रखना है। इसमें घरों के सामने मार्गों के सहारे और खाली भूमि में पौधारोपण पर बल दिया जाता है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
3 Votes
3 Votes
292 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES