भारत में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की व्याख्या कीजिए। Bharat Mein Suchna Praudyogiki Udyog Ki Vyakhya Kijiye.
111 views
0 Votes
0 Votes
भारत में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की व्याख्या कीजिए। Bharat Mein Suchna Praudyogiki Udyog Ki Vyakhya Kijiye.

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

Ans. कम्प्यूटर के आविष्कार ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। 1980 के बाद से भारत में सूचना एवं प्रौद्योगिकी का काफी विकास हुआ है। इस सन्दर्भ में इंफोसिस का नाम महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में भारत में 18 सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क हैं जो सॉफ्टवेयर विशेषज्ञों को उच्च आँकड़े तथा संचार सुविधा प्रदान करते हैं। इस उद्योग में 10 लाख से भी अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। विशेषकर महिलाओं को रोजगार प्रदान करने वाला यह उभरता हुआ क्षेत्र है। आज भारत विश्व स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी का आधार बनता जा रहा है। यह विदेशी मुद्रा अर्जित करने का भी एक प्रमुख स्रोत है। भारत में अभी भी सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वांछित विकास नहीं हो सका है। भारत में आज भी बिहार, झारखण्ड तथा छत्तीसगढ़ एवं पूर्वोत्तर राज्य में एक भी सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क नहीं है। वैश्वीकरण एवं उदारीकरण की नीति का यह सर्वश्रेष्ठ उदाहरण वाला क्षेत्र है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES