लुई फिलिप का प्रधानमंत्री गिजो प्रतिक्रियावादी एवं सुधारों का विरोधी था। सुधारवादी दल के नेता थेयर्स ने 22 फरवरी 1848 को पेरिस में सुधार भोज का आयोजन किया।
राजा ने इसपर रोक लगा दी। अतः, पेरिस में विरोध प्रदर्शन हुए और जुलूस निकाले गए। इस पर पुलिस ने गोली चला दी जिसमें अनेक लोग मारे गए। परिणाम स्वरूप, क्रुद्ध जनता ने लुई को गद्दी छोड़कर इंगलैंड भागने को विवश कर दिया।