उत्तर : टॉल्सटाय का गाँव यासनाया पोलयाना रूस में है। यह गाँव मास्को से 150 मील की दूरी पर है। यासनाया पोलयाना लगभग सौ डेढ़ सौ घरों का एक छोटा-सा गाँव है। इसी गाँव के अंतिम सिरे पर महान लेखक टॉल्सटाय का घर है। उनके घर के चारों ओर दूर-दूर तक बाग-बगीचे फैले हुए हैं। इसके पास ही एक तालाब है, जिसके किनारे टॉल्सटाय घंटों जाकर बैठे रहते थे।