अनुदेशन के लिए किए गए कई प्रकार के साधनों का प्रयोग बहु-वैकल्पिक साधन के नाम से जाना जाता है। अनेक प्रकार की परिस्थितियों में विभिन्न उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु तथा उन्हें प्रभावशाली बनाने के लिए इन बहुवैकल्पिक साधनों का प्रयोग किया जाता है।
बहु साधन सामग्री के प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं
(1) इस साधन के द्वारा शिक्षण और अधिगम को अधिक रुचिकर और अन्तर्क्रियात्मक बनाया जा सकता है।
( 2 ) यह कम समय में अधिकाधिक विषय-वस्तु प्रदान करने में सहायक होता है ।
( 3 ) यह सीखने वालों में जो कुछ वे सीख रहे हैं, उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण निर्मित करती है जिससे अधिगम की प्रक्रिया को बढ़ावा मिल सके।
(4) इसके द्वारा जहाँ भी माँग एवं आवश्यकता हो वहाँ इससे निर्देशन प्राप्त किया जा सकता है।
(5) किसी शीर्षक की विषयवस्तु को अधिक सावधानीपूर्वक चयन एवं संगठित किया जा सकता है।
(6) इस साधन को सुदृढ़ता के लिए प्रयोग करते हैं, जो अधिगम को स्थायी बनाने के लिए अनिवार्य घटक है।