श्रीलंका की जलवायु का वर्णन कीजिए। Sri Lanka ki Jalvayu ka Varnan Kijiye.
154 views
0 Votes
0 Votes

श्रीलंका की जलवायु का वर्णन कीजिए। Sri Lanka ki Jalvayu ka Varnan Kijiye.

1 Answer

0 Votes
0 Votes

श्रीलंका की जलवायु का वर्णन करने से पूर्व वहाँ की स्थलाकृति की संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है; क्योंकि किसी भी देश की जलवायु वहाँ की स्थलाकृति की संरचना से प्रभावित होती है।

श्रीलंका प्रायद्वीपीय भारत की दक्षिण ओर भारत से लगभग 52 किलोमीटर की दूरी पर हिन्द महासागर में अवस्थित है।

श्रीलंका चारों ओर से समुद्र से घिरा है, जिसके कारण पूरे श्रीलंका में समुद्री प्रभाव को देखा जाता है।

मध्यवर्ती भाग पर्वतीय है तथा तटीय भाग समतल मैदान है। इसके अलावे रमण, बुद्धपद, आदम आदि अन्य पर्वतशिखर प्रमुख हैं।

- श्रीलंका विषुवतरेखा से काफी निकट होने के कारण यहाँ सालोभर गर्मी पड़ती है तथा वर्षा भी होती रहती है।

यहाँ मुख्य रूप से दो ही ऋतुएँ होती हैं— ग्रीष्मऋतु तथा वर्षाऋतु । शीतऋतु (20°C से 22°C के बीच तापमान) नाममात्र की होती है।

श्रीलंका के तटीय भागों में औसत वार्षिक वर्षा 200 सेमी तथा पर्वतीय भागों में 500 सेमी के लगभग होती है।

यहाँ वार्षिक तापान्तर ५ ओण से 7°C के बीच रहता है, जो नगण्य है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
6 Votes
6 Votes
203 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES