प्राकृतिक पर्यावरण में प्राकृतिक रूप से होने वाली सभी जीवित एवं निर्जीव वस्तुएँ शामिल हैं जिसका अर्थ है- कृत्रिमता का अभाव । भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं। दूसरे शब्द में पृथ्वी पर उपस्थित उन समस्त जैविक एवं अजैविक तत्वों का योग प्राकृतिक पर्यावरण कहलाता है।