डॉ० जाकिर हुसैन के बारे में व्याख्या करें। Dr Zakir Hussain Ke bare Mein Vyakhya Karen.
44 views
0 Votes
0 Votes

डॉ० जाकिर हुसैन के बारे में व्याख्या करें। Dr Zakir Hussain Ke bare Mein Vyakhya Karen.

1 Answer

0 Votes
0 Votes

भारत के तृतीय राष्ट्रपति डॉ० जाकिर हुसैन एक अच्छे राजनेता तथा मानवतावादी विचारधारा के व्यक्ति थे। देश के शैक्षणिक पुनरोत्थान में उनका बहुत बड़ा योगदान था। गांधीवादी विचारधारा के साथ-साथ वे धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों में भी विश्वास रखते थे। वे एक योग्य शिक्षक, कुशल प्रशासक व महान शिक्षाशास्त्री थे। उन्हें “खान" की उपाधि से भी विभूषित किया जाता है। इसका कारण वे अफगानी थे।

डॉ० जाकिर हुसैन का जन्म 8 फरवरी सन् 1897 को हैदराबाद के सभ्रांत परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम नाजनीन बेगम था, जिनकी मृत्यु प्लेग की वजह से सन् 1911 में हो गयी। मां की मृत्यु के पश्चात् अपने 6 भाइयों की परवरिश उन्होंने कठिन परिस्थितियों में की। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा इटावा से पूर्ण कर स्नातक तथा एम०ए० और कानून की शिक्षा प्राप्त करने अलीगढ़ चले गये।

एक प्रतिभावान छात्र के साथ-साथ वे एक कुशल वक्ता भी थे। डॉ० जाकिर हुसैन ने बर्लिन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में एम० ए० किया। वहां से लौटने के बाद उन्होंने अलीगढ़ में जामिया मिलीया इस्लामिया नामक संस्था की स्थापना की। बाद में उन्होंने इसे दिल्ली स्थानान्तरित कर दिया। 1926 में ही उन्होंने पी०एच०डी० की डिग्री प्राप्त की और कई विश्वविद्यालयों से डी० लिट् की मानद उपाधि ग्रहण की।

1926 से 1948 तक वे जामिया मिलिया के उपकुलपति रहे। उनके प्रशासन में यह यूनिवर्सिटी उपलब्धियों और प्रसिद्धियों की उत्तरोत्तर सीढ़ियां चढ़ती गयी। देश के विकास हेतु नैतिकता के उच्च आदर्शों को उन्होंने यहां के विद्यार्थियों को प्रदान किया। 1937 में हरीपुरा कांग्रेस सम्मेलन में बेसिक शिक्षा ड्राफ्ट के तहत हिन्दुस्तानी तालीम संघ बनाया। इस बेसिक शिक्षा नयी तालीम को उन्होंने भारतीय परिस्थितियों में व्यावहारिक रूप प्रदान किया।

डॉ॰ हुसैन अलीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। 1955 से 57 तक वे जिनेवा में सभापति और यूनेस्को के सदस्य के रूप में सम्मानित पद पर रहे। 1948 में जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें राज्यसभा का मनोनीत सदस्य बनाया। 1954 में पद्मविभूषण से सम्मानित हुए।

1962 में उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 1967 में वे भारत के राष्ट्रपति बने। वे एक शिक्षक होते हुए राष्ट्रपति के सम्मानित पद की बुलन्दियों तक अपनी योग्यता और प्रतिभा से पहुंचे थे। ये बड़े ही गौरव की बात है। 1963 में भारत सरकार द्वारा उन्हें “भारतरत्न " से सम्मानित किया गया। डॉ. जाकिर हुसैन साहित्यप्रेमी, खेलप्रेमी, कलाप्रेमी भी थे। उन्होंने न केवल अध्यापक के रूप में शिक्षा जगत को महान उपलब्धियां दीं, वरन् एक राजनेता के रूप में धर्मनिरपेक्षता, उदार्राष्ट्रवादिता के सिद्धान्तों को व्यावहारिक रूप प्रदान किया। जीवन भर सामाजिक, राजनीतिक कार्यों में व्यस्त रहकर भी उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं। 

डॉ० जाकिर हुसैन ने शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किये। वे विभिन्न राज्यों की शिक्षा कमेटी तथा विश्वविद्यालय, शिक्षा आयोग के महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे। गांधीजी की बेसिक शिक्षा प्रणाली की वकालत करते हुए उन्होंने भारत जैसे निर्धन देश के लिए इसे प्रासंगिक बताया।

स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा देने में बेसिक शिक्षा प्रणाली को महत्त्वपूर्ण बताते हुए उसे लागू करवाया। डॉ० जाकिर हुसैन शिक्षा को आजीवन चलने वाली प्रक्रिया मानते थे । शिक्षा द्वारा शरीर, मन और आत्मा के साथ-साथ बालक में सामाजिक, सांस्कृतिक गुणों के विकास को ही महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया।

शिक्षा को वे एक ऐसा साधन मानते थे, जिसके द्वारा व्यक्ति का पूर्ण विकास हो । बालक ईमानदार, चरित्रवान बनें और उससे बनेगा एक आदर्श समाज और राष्ट्र । वे कोरी भौतिकता, पश्चिम के खुलेपन से सहमत नहीं थे। उन्होंने बालक की शिक्षण विधि में जॉन ड्यूवी की प्रोजेक्ट विधि को महत्व दिया। वे विद्यालय को मानवीय मूल्यों के विकास का केन्द्र मानते थे।

एक आदर्श शिक्षक में वे विषय ज्ञान के साथ-साथ सद्व्यवहार, नैतिकता, आध्यात्मिकता, संस्कृतिनिष्ठता, धर्मनिरपेक्षता को महत्व देते थे। शिक्षक को विद्यार्थियों के सच्चे मित्र की तरह होना चाहिए और विद्यार्थी को उच्च नैतिकता के आदर्शों से युक्त । राष्ट्रीय एकता के विकास में शिक्षा की भूमिका को विशेष महत्वपूर्ण बताया।

अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता की सेवा को समर्पित करने वाले इस महान् चिंतक नेता ने 3 मई 1969 को अपने नश्वर शरीर का त्याग कर दिया। महान शिक्षाशास्त्री के रूप में उन्होंने शिक्षा के जिन मूल्यों एवं सिद्धांतों का प्रतिपादन किया, वो उनकी शिक्षा जगत् को अमूल्य देन है। डॉ जाकिर हुसैन धर्मनिरपेक्षता की अद्भुत मिसाल थे।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES