पर्यावरण की शिक्षा की आवश्यकता किन कारणों से हुई? Paryavaran Ki Shiksha ki Avashyakta Kin Karno Se Hui?
Edited by
132 views
1 Vote
1 Vote

पर्यावरण की शिक्षा की आवश्यकता किन कारणों से हुई? Paryavaran Ki Shiksha ki Avashyakta Kin Karno Se Hui?

Edited by

1 Answer

0 Votes
0 Votes

पर्यावरण की शिक्षा की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से हुई 

  1. स्वस्थ जीवन के उच्च स्तर के लिये यह आवश्यक है कि पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाया जाये और इसके लिये प्रदूषणों की रोकथाम करना आवश्यक है। ऐसा करने के लिये पर्यावरण की शिक्षा अत्यन्त लाभप्रद है।
  2. पर्यावरण की सुरक्षा के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिये पर्यावरण-शिक्षा ही एक मात्र सार्थक एवं सशक्त साधन है।
  3. राष्ट्रीय एकता, भाईचारे, आपसी प्रेम, सहयोग, सहनशीलता, देशप्रेम और विश्व धुव की भावना के विकास के लिये पर्यावरण शिक्षा बहुत सहायक है।
  4. पर्यावरण सम्बन्धी जटिल समस्याओं को समझने और उनके समाधान हेतु पर्यावरणीय शिक्षा की आवश्यकता है।
  5. शिक्षक और छात्र-छात्राओं में स्वस्थ मानव रुचियों का विकास करने के लिये पर्यावरण शिक्षा लाभदायक है।
  6. मानव मूल्यों में सुधार लाने और प्रभावपूर्ण एवं उपयोगी भूमिका निभाने के लिये पर्यावरण की शिक्षा-शिक्षक और विद्यार्थियों के लिये मूल्यवान है।7. व्यक्ति के उत्तरदायित्व की भावना का विकास करने के लिए और उसको अपने बेहतर भविष्य बनाने के लिये भी पर्यावरण शिक्षा का देना जरूरी है।
  7. मानव और उसके समुदायों के जैविक, भौतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक पहलुओं में अन्तः प्रक्रिया के परिणामस्वरूप जो समस्याएँ पैदा होती हैं, उनका सामना करने के लिए पर्यावरण शिक्षा पूर्ण रूप से सहायक सिद्ध होती है।
  8. पर्यावरण से सम्बन्धित समस्याओं को समझने के लिये व्यावहारिक कौशलों के विकास की आवश्यकता होती है। इसके लिये पर्यावरण की शिक्षा लाभप्रद होती है। 
Edited by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES