पर्यावरण का अर्थ क्या है। Paryavaran Ka Arth Kya Hai.
75 views
0 Votes
0 Votes

पर्यावरण का अर्थ क्या है। Paryavaran Ka Arth Kya Hai.

1 Answer

0 Votes
0 Votes

पर्यावरण शब्द को अंग्रेजी में 'Environment' कहते हैं। अंग्रेजी के शब्द Environment का विन्यास करने से स्पष्ट है कि इसमें भी दो शब्द Environ और ment हैं, जिनमें से Environ का अर्थ 'घेरना' और ment का अर्थ 'चतुर्दिश' अर्थात् चारों ओर से है। इस प्रकार पर्यावरण का अर्थ चारों ओर से घेरना है। वास्तव में Environment शब्द 'Envelop' का पर्याय है। इससे स्पष्ट है कि मनुष्य को जो तत्त्व सामूहिक रूप से चारों से घेरे हुए हैं, उसको पर्यावरण कहते हैं। पर्यावरण के अर्थ को और अधिक स्पष्ट रूप से समझने के लिए पर्यावरण के बारे में विद्वानों द्वारा दी गई कुछ परिभाषाओं पर विचार करना उपयुक्त होगा।

1. अन्सटैसी के अनुसार, “व्यक्ति के वंशानुक्रम के अतिरिक्त वह सब कुछ पर्यावरण माना जाता है जो उसे प्रभावित करता है। "

"The environment is everything that affects the individual except genes."

2. सी.सी. पार्क के अनुसार, “मनुष्य एक विशेष स्थान पर विशेष समय पर जिन सम्पूर्ण परिस्थितियों से घिरा हुआ है उसे पर्यावरण कहते हैं। "

"Environment refers to the sum total of conditions which surround man at a given point in space and time."

3. विश्व शब्दकोष में पर्यावरण को परिभाषित किया है, "पर्यावरण उन सभी दशाओं, प्रणालियों एवं प्रभावों का योग है जो जीवों, जातियों के विकास, जीवन एवं मृत्यु को प्रभावित करता है।" "The entire range of external influences acting on an organism, both the physical and biological forces of nature surronding an individual." "जीवों को सदैव आवृत्त करने वाली भौतिक एवं जैविक शक्तियाँ जो बाह्रा प्रभावों का अंग होती हैं तथा इन सभी का योग पर्यावरण है जो जीवों को प्रभावित करता है।"

Encyclopaedia of Britannica

उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि पर्यावरण भौतिक एवं जैविक शक्तियों का समष्टि रूप है, जोकि मनुष्य के विकास, चिंतन तथा क्रियाओं को सदैव प्रभावित करता है। पर्यावरण को प्रभावशाली दशाओं का वह सम्पूर्ण योग माना गया है, जिसमें जीव रहते हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES