पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में उपयोगी कोई तीन सहायक शिक्षण सामाग्री का विवरण दीजिए।
98 views
0 Votes
0 Votes

पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में उपयोगी कोई तीन सहायक शिक्षण सामाग्री का विवरण दीजिए।

1 Answer

0 Votes
0 Votes

पर्यावरण की कक्षा में उपयोगी सहायक शिक्षण सामग्री इस प्रकार हैं -

1. प्रत्यक्ष प्रदर्शित वस्तुएँ- ज्ञान को स्पष्ट करने हेतु यथार्थ वस्तुओं का प्रदर्शन सर्वोत्तम होता है। ये यथार्थ वस्तुएँ जो प्रत्यक्ष रूप से देख कर प्रयोग की जाती है, जैसे- ग्लोब, नक्शा, फूल-पत्ती मछली, थर्मामीटर आदि। बालक को वस्तुओं को प्रत्यक्ष रूप से दिखाकर जिनसे वे पहले से परिचित होते हैं के विषय में शिक्षा देना अत्यधिक सरल होता है।

2. दूरदर्शन एवं चलचित्र - दूरदर्शन एवं चलचित्र वर्तमान समय में मनोरंजन के साथ ही शिक्षा का एक प्रभावशाली साधन है। इनमें दृश्य व श्रव्य इन्द्रियों का उपयोग होता है अतः इसके द्वारा प्राप्त ज्ञान स्थायी होता है। इसके प्रदर्शन हेतु पर्दे, प्रोजेक्टर, डार्करूप की आवश्यकता होती है। इन साधनों के उपयोग से शिक्षा को अधिक प्रभावी और उन्नत बनाया जा सकता है।

3. चार्ट, चित्र का उपयोग - किसी प्रकरण को चार्ट या चित्र बनाकर उनमें सुन्दर रंग भरकर आकर्षक बनाया जा सकता है। बच्चें इससे आकर्षित होकर प्रकरण को सरलता से और रुचिपूर्वक समझते हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES