पर्यावरण शिक्षा का सरल अर्थ वह शिक्षा है, जो हमें अपने संरक्षण, गुणवत्ता संवर्द्धन और सुधार की व्याख्या से परिचय कराती है। पर्यावरण शिक्षा वास्तव में मानव द्वारा प्रकृति के प्रति अत्याचारों का बोध कराती है और भविष्य में सावधान रहने के लिए मानव को तैयार करती है ।
पर्यावरण शिक्षा अधिगम की एक प्रक्रिया है जो पर्यावरण और इससे जुड़ी चुनौतियों के संबंध में लोगों की जानकारी और जागरूकता को बढ़ाती है। पर्यावरण शिक्षा सीखने के सुनियोजित प्रयास की ओर संकेत करती है।
पर्यावरण शिक्षा के द्वारा मनुष्य चिरस्थायी अस्तित्व के लिए स्वाभाविक वातावरण की क्रियाओं और विशेषतः अपने व्यवहार एवं पारिस्थितिक तंत्र में सामंजस्य स्थापित कर सकता है।